सिरसा में नशा नहीं मिलने से हुई युवक की मौत

खबरें अभी तक। सिरसा जिला कारागार में हवालाती की मौत होने का मामला समने आया है। पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया। बताया गया है की मुल्तानी कॉलोनी निवासी अरुण कुमार नशे का आदि था और काफी दिनों से (हेरोइन) का नशा कर रहा था। पुलिस ने उसे दो दिन पहले तस्करी के मामले में गिरफ्तार किया था, जिसके बाद अरुण को न्यायिक हिरासत में जिला कारागार भेज दिया गया था। बताया जाया है की विगत दिवस नशा नहीं मिलने के कारण उसकी तबीयत बिगड़ गई। उपचार के लिए उसे नगरीक अस्प्ताल में भर्ती करवाया गया, जहां उसकी गंभीर हालत को देखते हुए उसे अग्रोहा रेफर किया गया। रस्ते में उसकी मौत हो गई। मामले की जाँच सिरसा पुलिस कर रही है।

एक युवक तीन दिन पहले नशा बेचने के आरोप में पुलिस पकड़ कर ले गई। जेल में दो दिन बिना नशा के उसकी हालत बिगड़ गई। जेल प्रशासन ने उसे नागरिक अस्पताल पहुंचाया। जहां पर डॉक्टरों ने इलाज के लिए इंजेक्शन कहां लगाया जाए, उसके हाथ पैर में कहीं नब्ज तक नहीं मिल रही थी। शरीर के 50 से अधिक हिस्सों पर खोजने के बाद बाजू के पीछे छोटी नब्ज में इंजेक्शन दिया गया। उसका उसपर कोई असर नहीं हुआ। आखिर उसको तुरंत प्रभाव से अग्रोहा मेडिकल कॉलेज में रेफर किया गया। रास्ते में उसने दम तोड़ दिया। हालांकि परिजनों ने युवक की मौत में पुलिस और जेल प्रशासन पर लापरवाही का आरोप लगाया है। मृतक के परिजनों का कहना है कि जेल में अगर उसे सही तरीके से इलाज मिलता तो उसकी मौत नहीं होती, मगर जेल प्रबंधन ने कोई ध्यान नहीं दिया। इसलिए उनके खिलाफ कार्रवाई होनी चाहिए।

नागरिक अस्पताल के डीएडिक्शन सेंटर के डॉ। पंकज शर्मा ने बताया की जिला जेल प्रशाशन ने हवालाती अरुण कुमार को नागरिक अस्पताल में रेफर किया था।  हालात ठीक नहीं मिलने के चलते उसे अग्रोहा रेफर किया गया।  बाद में जानकारी मिली की उसकी मौत हो गई है। मृतक नशे का आदी बताया जा रहा है।