जेजेपी-बीजेपी गठबंधन पर सुरजेवाला ने हरियाणवी लहजे में कसा तंज

खबरें अभी तक। कांग्रेस के राष्ट्रीय मीडिया प्रभारी रणदीप सिंह सुरजेवाला ने अपने धन्यवादी दौरे के दौरान जेजेपी व भाजपा पर खूब तंज कसा और हरियाणवी लहजे में दोनों के गठबंधन का खूब मजाक उड़ाया।  रणदीप सुरजेवाला ने संबोधन में कहा की मैं कहता था की जेजेपी भाजपा की भी टीम है जो हुआ भी क्योंकि चुनाव में दोनों एक दुसरे को खूब खरी-खोटी सुनाते थे लेकिन बाडी में दोनों गठबंधन करके एक हो गये।

चुनाव के समय एक तो जमुना पार छोड़ने की बात करता था तो दुसरा जेल भिजवाने की बात करते थे लेकिन अब एक मुख्यमंत्री बन गया तो दूसरा उपमुख्यमंत्री। अब दोनों ही एक कश्ती में सवार होकर जमुना में इकट्ठे तैर रहे हैं। इनको जनता से कुछ नहीं लेना क्योकि जनता को इन्होंने ग्रामीण और शहरी के रूप में बाँट दिया है।