रोहतक की सुनारिया जेल में सजा काट रहे बाबा राम रहीम की जान को खतरा !

ख़बरें अभी तक। हरियाणा के कैबिनेट मंत्री रणजीत सिंह चौटाला का एक बड़ा बयान सामने आया है। रणजीत सिंह चौटाला ने यह बयान रोहतक की सुनारिया जेल में सजा काट रहे बाबा राम रहीम की सुरक्षा को लेकर दिया है। राम रहीम की सुरक्षा को लेकर रणजीत सिंह चौटाला ने कहा कि राम रहीम को बब्बर खालसा और अंतरराष्ट्रीय आतंकवादी ग्रुप से खतरा है।

उन्हें उनकी तरफ से धमकी मिली है। ये सब गृह मंत्रालय भारत सरकार के नोटिस में है। इसलिए सुरक्षा कारणों से राम रहीम को अन्य कैदियों से अलग रखा गया है। हम कोई रिस्क नहीं ले सकते। बता दें कि हरियाणा  के रोहतक  के सुनारिया जेल  में बंद कैदियों को जीरो बजट प्राकृतिक खेती का प्रशिक्षण दिया गया। यह प्रशिक्षण कार्यक्रम गुजरात के राज्यपाल आचार्य देवव्रत और प्रदेश के जेल मंत्री रणजीत सिंह चौटाला की मौजूदगी में हुआ था। लेकिन इस प्रशिक्षण शिविर में राम रहीम को शामिल नहीं किया गया था। इसी के चलते रणजीत सिहं ने कहा कि राम रहीम की जान को खतरा है।