44 साल के हुए जूनियर बच्चन, जानिए उनके जन्मदिन पर उनकी लव स्टोरी

ख़बरें अभी तक। बॉलीवुड अभिनेता अभिषेक बच्चन आज यानि 5 फरवरी को जन्मदिन है। आज अभिषेक बच्चन अपना 44वां जन्मदिन मना रहे है। वहीं बॉलीवुड के बड़े स्टार ने अभिषेक बच्चन को उनके जन्मदिन की बधाई दी है। बता दें कि अभिषेक बच्चन ने बॉलीवुड में कई फिल्में की है। इसमें से कुछ हिट रही और कुछ फिल्में फलॉप साबित हुई। उनकी दमदार फिल्मों में गुरू, युवा, बंटी और बबली, धूम मुख्य रूप से शामिल हैं।

चलिए बताते है अभिषेक बच्चन की जिंदगी में ऐश्वर्या राय कैसे आई दोनों में कब और कैसे प्यार हुआ

2000 में आई फिल्म ‘ढाई अक्षर प्रेम के’ से दोनों के बीच नजदीकियां आईं थी। उस वक्त से दोनों ने एक-दूसरे को डेट करना शुरु कर दिया। वहीं सात साल बाद 2007 में रिलीज हुई फिल्म ‘गुरु’ में उनका प्यार सिल्वर स्क्रीन पर भी साफ दिखने लगा। हालांकि कपल ने तब तक रिलेशन पर अपनी चुप्पी नहीं तोड़ी थी। फिर ‘ढाई अक्षर प्रेम के’ बाद दोनों 2003 में आई ‘कुछ ना कहो’ में साथ दिखे।

वहीं 2005 में दोनों ‘बंटी और बबली’,2007 में ‘गुरू’, 2006 में ‘उमराव जान’ और ‘धूम 2’ में दिखे थे। वहीं आखिरी बार कपल साथ में 2010 में फिल्म ‘रावन’ में नजर आया था। वहीं सालों से डेटिंग कर रहे ऐश्वर्या और अभिषेक की शादी का खास दिन आया और दोनों ने 20 अप्रैल, 2007 को एक-दूसरे के साथ सात फेरे ले शादी रचा ली। वहीं 2011 में दोनों दो से तीन हो गए जब उनके घर नन्हीं आराध्या ने जन्म लिया। बता दें कि ऐश्वर्या राय से पहले अभिषेक का नाम करिश्मा कपूर और रानी मुखर्जी के साथ भी जुड़ा था।