घर में रोजाना इस्तेमाल होने वाली इस चीज से आपके चेहरे के कील, मुहांसे, दाग-धब्बे होंगे दूर

ख़बरें अभी तक। ज्यादातर महिलाएं अपनी स्किन को लेकर काफी प्रोटेक्टिव रहती है। रोज मर्रा की जिंदगी में कॉलेज, ऑफिस जाने वाली लड़कियों, महिलाओं को स्किन को लेकर काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ता है। जैसे- पींपल, छाईयां, दाग-धब्बे, सर में रुसी इत्यादि। ऐसी ही समस्याओं से छुटकारा पाने के लिए हम आपको कुछ घरेलू उपाय बताएंगे जिससे आपकी यह समस्या काफी हद तक कम हो सकती है।

सभी घरों में अदरक का इस्तेमाल कई तरह से किया जाता है जैसे- चाय, सब्जी, चटनी में भी अदरक का इस्तेमाल कई तरह से किया जाता है। अदरक में एंटी-ऑक्सीडेंट पाए जाते हैं, जो सेहत के लिए बहुत फायदेमंद होते हैं। वहीं अदरक के रस से स्किन की दिक्कतों को कम किया जा सकता है। आइए जानते है कैसे…….

जिन लोगों को चेहरे पर कील, मुहांसों की समस्या होती है वो अदरक के साथ शहद का इस्तेमाल कर सकते हैं। दो चम्मच अदरक के रस में आधा चम्मच शहद मिलाकर चेहरे पर 15 मिनट के लिए लगाएं। जब यह पेस्ट सूख जाए तो इसे हल्के गुनगुने पानी से धो लीजिए। सप्ताह में दो बार इस पेस्ट का इस्तेमाल करने से कील-मुहांसों से छुटकारा मिल जाएगा।

पॉल्यूशन, धूप में भी अक्सर लड़कियों के चेहरे पर पिगमेंटेशन, दाग-धब्बे हो जाते हैं। इन्हें खत्म करने के लिए 2 चम्मच अदरक के रस, 1 चम्मच गुलाब जल, आधा चम्मच शहद और ग्लिसरीन को अच्छे से मिलाकर पेस्ट बनाएं। इस पेस्ट को चेहरे पर 20-25 मिनट लगाकर रखें। पेस्ट के सूखने के बाद इसे नॉर्मल पानी से धो लीजिए। सप्ताह में 2-3 इस पेस्ट का इस्तेमाल करने से दाग-धब्बों से छुटकारा मिल सकता है।