नई टैक्स स्लैब हुई जारी, 5 लाख तक नहीं देना होगा कोई टैक्स, 7.5 लाख तक अब 20% जगह 10% टैक्स

बजट में भारत सरकार ने अब नई स्लैब जारी की है. वित्त मंत्री ने जानकारी देते हुए बताया है कि अब पांच लाख से साढ़े सात लाख तक कमाई वाले लोगों को 10 फीसदी टैक्स देना होगा. पहले ये 20 फीसदी था. वहीं, 7.5 लाख से 10 लाख आमदनी पर अब 15 फीसदी टैक्स, 10 लाख से 12.5 लाख आमदनी पर अब 20 फीसदी टैक्स, 12.5 फीसदी से 15 लाख तक की आमदनी पर 25 फीसदी टैक्स देना होगा और 15 लाख से ऊपर आमदनी वाले को 30 फीसदी टैक्स देना होगा

  • 5 लाख तक – कोई टैक्स नहीं
  • 5-7.5 लाख – 10%
  • 7.5-10 लाख – 15%
  • 10-12.5 लाख – 20%
  • 12.5-15 लाख-25%
  • 15 लाख से ऊपर – 30%