ग्रीनपीस इंडिया ने जारी की भारत के 10 सबसे प्रदूषित शहरों की सूची

ख़बरें अभी तक। ग्रीनपीस इंडिया नामक NGO द्वारा जारी रिपोर्ट के अनुसार देशभर के 10 प्रदूषित शहरों में झारखंड के दो शहर शामिल किये गये हैं। झारखण्ड का झरिया शहर भारत का सबसे प्रदूषित शहर है, इस सूची में दूसरे स्थान पर झारखण्ड का धनबाद शहर है।

इस रिपोर्ट के अनुसार देश के 10 सबसे प्रदूषित शहरों में से 6 शहर उत्तर प्रदेश के हैं। जिसमें नोएडा, गाज़ियाबाद, बरेली, इलाहबाद, मोरादाबाद, फिरोजाबाद है। इसके बाद गुदरात का अहमदाबाद शहर पांचवें नंबर पर है और दसवें नंबर पर दिल्ली है। मिजोरम का लुंगलेई शहर देश का सबसे कम प्रदूषित शहर है। इसके लिए ग्रीनपीस इंडिया ने केन्द्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड का डाटा इस्तेमाल किया है।