भारत में प्रतिवर्ष राष्ट्रीय बालिका दिवस 24 जनवरी को मनाया जाता हैं

ख़बरें अभी तक। भारत में प्रतिवर्ष राष्ट्रीय बालिका दिवस 24 जनवरी को मनाया जाता है, इसका मकसद देश में लड़कियों के प्रति भेदभाव के प्रति एक अभियान चलाना है। साथ ही बेटियों के अधिकारों के प्रति लोगों को जागरुक करना है साथ ही सभी स्तरों पर बाल लिंगानुपात के बारे में जागरूकता फैलाना तथा बालिकाओं के सशक्तिकरण को बढ़ावा देना है। साल 2008 में भारत सरकार के महिला एवं बाल विकास मंत्रालय ने नेशनल गर्ल चाइल्ड डे मनाने की शुरुआत की थी।

नेशनल गर्ल चाइल्ड डे मनाने का उद्देश्य

-देश भर में बाल लिंगानुपात के बारे में जागरूकता फैलाना तथा इसमें सुधार करने के लिए कार्य करना।

-योजनाओं तथा पहलों के द्वारा बालिकाओं को सशक्तिकरण के नए अवसर उपलब्ध करवाना।

-बालिकाओं के विकास के लिए सकारात्मक माहौल तैयार करना।

-राष्ट्रीय बालिका दिवस 2019 की थीम “बेहतर भविष्य के लिए बालिकाओं का सशक्तिकरण” है।

समाज में बेटियों के साथ हो रहे भेदभावों के खिलाफ एक अभियान के तौर पर राष्ट्रीय बालिक दिवस की पहल की गई। हालांकि, अब समाज में काफी परिवर्तन हुआ है और लोग लड़कियों को लड़कों के बराबर सम्मान और अधिकार दिया जा रहा है। साल 2019 में नेशनल गर्ल चाइल्ड डे का थीम Empowering Girls for a Brighter Tomorrow था।