जम्मू-कश्मीर: CISF के जवान ने अपने सहकर्मियों पर की फायरिंग, दो की मौत एक घायल

ख़बरें अभी तक।  जम्मू-कश्मीर के ऊधमपुर जिले के चखड़ में तैनात CISF के 251 बटालियन के दो जवानों के बीच कहासुनी हो गई। मामला इसना बढ़ गया की एक जवान ने अपने दो सहकर्मी जवानों पर गोलियां बरसा दीं और फिर खुद को भी गोली मार ली। इस घटना में दो जवानों की मौत हो गई जबकि एक गंभीर रुप से घायल हो गया।

वहीं घायल जवान को वहां मौजूद जवानों ने जिला अस्पताल पहुंचाया। जहां डॉक्टरों मे उसकी गंभार हालत को देखते हुए उसे सेना अस्पताल ऊधमपुर रेफर कर दिया। मारे गए जवानों की पहचान सिपाही एम. तसलीम (महाराष्ट्र), सिपाही वीएन मूर्ति (कर्नाटक) के रुप में हुई है।

मिली जानकारी के अनुसार मंगलवार की शाम करीब पांच बजे बटालियन के दो जवान सिपाही तसलीम और सिपाही वीएन मूर्ति के बीच किसी बात को लेकर कहासुनी हो गई। जिससे नाराज सिपाही वीएन मूर्ति ने एम. तसलीम पर अपनी सर्विस राइफल से गोलियां चला दीं, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। वहीं इसी बीच बारबर संजय ठाकरे विवाद को सुलझाने पहुंचा तो वीएन मूर्ति ने उसे भी गोली मारकर गंभीर रुप से घायल कर दिया।

घटना की सूचना मिलते ही बटालियन के जवान और अधिकारी मौके पर पहुंचे तो संजय ठाकरे को गंभीर हालत में पाया, उसे तुरंत जिला अस्पताल ऊधमपुर पहुंचाया गया। जहां उसकी गंभीर हालत को धेखते हुए डॉक्टरों ने उसे सेना अस्पताल ऊधमपुर रेफर कर दिया। पुलिस ने मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरु कर दी है।