राष्ट्रीय युवा दिवस: जानिए 12 जनवरी को ही क्यों मनाया जाता है युवा दिवस

ख़बरें अभी तक। देशभर में राष्ट्रीय युवा दिवस (National Youth Day) 12 जनवरी को मनाया जाता है। भारत सरकार ने 1984 को इसे राष्ट्रीय दिवस के रुप में मनाने की घोषणा की थी। जिसके बाद देशभर में हर साल इसे बड़े उत्साह से मनाया जाता है। इसे मानाने का मुख्य उद्देश्य भारत के महानतम समाज सुधारक, विचारक और दार्शनिक स्वामी विवेकानंद जी के आदर्शों और विचारों को देश भर के भारतीय युवाओं को प्रोत्साहित किया जाना है और ताकि वो इन्हें अपने जीवन में शामिल कर सकें।

राष्ट्रीय युवा दिवस का उद्देश्य:

भारत के युवाओं को प्रेरित करने और बढ़ावा देने के लिये हर वर्ष राष्ट्रीय युवा दिवस मनाया जाता है। स्वामी विवेकानंद मानते थे कि युवा देश के महत्वपूर्णं अंग ही नहीं बल्कि देश का आधार होता है। जो देश की भावी नीति निर्माण और देश को परिपक बनाता है।

स्वामी विवेकानंद के विचार,सिद्धांत और आदर्श भारत की महान सांस्कृतिक और पारंपरिक संपत्ति हैं। राष्ट्रीय युवा दिवस मनाने का मुख्य लक्ष्य भारत के युवाओं के बीच स्वामी विवेकानंद के आदर्शों और विचारों के महत्व और विचारों के प्रति जागरूकता को फैलाना है। जिससे समाज में जात पात,ऊंच नीच का भेद कम हो। लोग मानवीय कार्यों में लगें  और समाज का उद्धार करें।