महिलाओं के लिए लॉन्च हो रहा ये खास एप,जानें पूरी खबर

खबरें अभी तक। आज के समय से जिस तरह महिलाओं के प्रति यौन दुर्व्यवहार की घटना दिन-प्रतिदिन बढ़ती जा रही है,इसी के चलते अब जल्द ही एक ऐसी एप लॉन्च की जा रही है। जिस पर महिलाएं शिकायत कर सकती है। वहीं महिलाओं की पहचान को गोपनीय रखा जाएगा।

जी हां,भारत में महिलाएं यौन दुर्व्यवहार की शिकायत अब एक एप के जरिए आसानी से कर पाएगी। इस एप के जरिए महिलाएं कानूनी सहायता ले पाएगी।वहीं उन्हें मेडिकल सुविधाएं भी दी जाएंगी। इस एप के जरिए महिलाएं उन मुद्दों की रिपोर्टिंग भी कर सकेंगी जिनकी रिपोर्टिंग आमतौर पर नहीं हो पाती है।

इस एप का नाम Smashboard है जो कि पूरी तरह से प्राइवेट और इंक्रिप्टेट रखा जाएगा। इस एप के जरिए यौन पीड़ित महिलाएं फोटो, स्क्रीनशॉट, कोई डॉक्यूमेंट, वीडियो और ऑडियो सबूत के तौर पर सेव कर सकेंगी। इस एप के जरिए पीड़ितों को मेडिकल के साथ-साथ कानूनी मदद मिलेगी। सूत्रों के मुताबिक स्मैशबोर्ड एप यूजर की लोकेशन को ट्रैक नहीं करेगा। साथ ही डाटा के साथ किसी तरह की कोई छेड़छाड़ नहीं की जाएगी।

थॉमसन रॉयटर 2018 के सर्वे की मानें तो महिलाओं के लिए सबसे खतरनाक देशों की लिस्ट में भारत सबसे ऊपर है। वहीं भारत सरकार के ताजा आंकड़ों के मद्देनजर साल 2017 में महज 90 दिनों में रेप की 32,500 शिकायतें दर्ज की गई हैं। भारत में धीमी कानूनी प्रक्रिया के कारण भी कई केस दर्स ही नहीं होते। साथ ही शिकायत करने वाली महिलाओं पर हमले भी होते हैं। ये बातें मानवाधिकार के लिए काम करने वाले एक सदस्य ने कही।