फिल्म मलंग का ‘चल घर चलें’सॉन्ग हुआ रिलीज,दिशा-आदित्य की कैमेस्ट्री लग रही बेहद खास

खबरें अभी तक। दिशा पाटनी और आदित्य रॉय कपूर स्टारर फिल्म मलंग का ट्रेलर रिलीज होने के बाद अब फिल्म का नया गाना लॉन्च कर दिया गया है। दर्शकों को यह गाना अरिजीत सिंह की आवाज में सुनने को मिलेगा। जिसके बोल है ‘चल घर चलें’।

अगर बात करें दिशा पाटनी और आदित्य रॉय कपूर पर फिल्माए गए गाने की कहानी की तो इसमें दोनों साथ अपने रिश्ते को सोचते हुए किसी का मर्डर करने के लिए जा रहे हैं। रात के अंधेरे में आदित्य गुस्से में बातों को सोच रहे हैं। गाने में आप आदित्य रॉय कपूर और दिशा पाटनी का रोमांस देखेने को मिलेगा। ये दोनों साथ में घूमते है, कपड़ें चोरी करते हैं और शहर भर में मस्ती करते नजर आ रहे है। दोनों की केमिस्ट्री वाकई बेहद जबरदस्त है।

वहीं गाने में आदित्य को आप दिशा पाटनी को बाहों में लिए रोते भी नजर आएंगे। देखने पर लगता है कि शायद फिल्म में दिशा के किरदार की मौत हो जाएगी, जिसके बाद आदित्य बदला लेंगे या फिर पत्थर दिल बन कर रह जाएंगे। जब वो मर्डर करने जाते हैं तो आदमी उनसे कहता है कि ‘छोड़ दो मेरी फैमिली है।’ इसपर आदित्य उसे कहते हैं, ‘मेरी नहीं है।’

बता दें कि चल घर चलें के लिरिक्स को सईद कादरी ने लिखा है और इसके म्यूजिक को कंपोज और प्रोड्यूस मिथुन ने किया है। वहीं गानें को आवाज अरिजीत सिंह ने दी है। फिल्म सिनेमाघरों में 7 फरवरी को दस्तक देगी। तब तक फिल्म से जुड़े अपडेटस के लिए बने रहिए हमारे साथ…..