बर्फबारी के बाद मौसम हुआ साफ, जानिए कहां कितना दर्ज किया गया तापमान

ख़बरें अभी तक। उत्तर भारत में बारिश के बाद मौसम साफ हो गया है। आनी, धर्मशाला, मनाली, शिमला सोलन समेत कई क्षेत्रों में बर्फबारी के बाद मौसम साफ हो गया है और क्षेत्रों में गुलाबी धुप ने दस्तक दे दी है। धुप से लोगों को थोड़ी ठंड से राहत मिली है। वहीं प्रदेश में बुधवार की रात और वीरवार सीजन का सबसे ठंडा दिन रहा। प्रदेश में अबतक का सबसे कम तापमान दर्ज किया गया।

गुरुवार सुबह प्रदेश के विभिन्न इलाकों में दर्ज तापमान

शिमला में -3.7 डिग्री तापमान

मनाली में -7.8 डिग्री तापमान

केलॉन्ग में  -14.6 डिग्री तापमान

भुंतर में 2.2 डिग्री तापमान

कल्पा में – 9.1 डिग्री तापमान

धर्मशाला में 1.6 डिग्री तापमान

ऊना में 4.4 डिग्री तापमान

नाहन में 4.5 डिग्री तापमान

पालमपुर में -0.5 डिग्री तापमान

सोलन में -0.8 डिग्री तापमान

सुंदरनगर में 1.9 डिग्री तापमान

कांगड़ा में 3.6 डिग्री तापमान

मंडी में 2 डिग्री तापमान

बिलासपुर में 4 डिग्री तापमान

हमीरपुर में 3.8 डिग्री तापमान

चंबा में 2 डिग्री तापमान

डलहौज़ी में -5.6 डिग्री तापमान

जुब्बलहट्टी में -0.8 डिग्री तापमान

पावंटा साहिब में 6 डिग्री तापमान

कुफरी में -5.2 डिग्री तापमान

वहीं शिमला शहर में 2 दिनों से ज्यादा वक्त से बिजली आपूर्ति ठप रही। ज्यादातर घरों में बिजली ना होने से सन्नाटा पसरा हुआ है।