सोनीपत में राष्ट्रव्यापी हड़ताल का असर नहीं, सभी रूटों पर चली रोज की तरह बसें

ख़बरें अभी तक। पूरे देश में ट्रेड युनियनों के आह्वान पर राष्ट्रव्यापी हड़ताल बुलाई गई है। जिसमे विभिन्न मांगों को लेकर सभी सरकारी/गैरसरकारी विभागों के कर्मचारी आज हड़ताल पर हैं। वहीं सोनीपत रोडवेज में हड़ताल का असर बेअसर होता नजर आया और सभी रूटों पर बसे हर रोज की तरह सामान्य चल रही है। रोडवेज के कुछ कर्मचारी हड़ताल के समर्थन में सरकार के खिलाफ नारेबाजी करते दिख रहे हैं। सुरक्षा के लिए भारी पुलिस बल भी बस स्टैंड पर तैनात है

महाप्रबंधक राहुल जैन खुद देख रहे सारी स्थिति

सोनीपत डिपो के महाप्रबंधक राहुल जैन ने बताया कि सभी बसें सामान्य की तरह चल रही हैं और हड़ताल का असर नहीं हैं। यात्रियों की सुविधाओं का ध्यान रखा जाएगा। दूसरे डिपो से भी बसे आई हैं। यूनियन के पदाधिकारी हड़ताल पर जरूर हैं लेकिन हड़ताल बेअसर है।

रोडवेज के कुछ कर्मचारी हड़ताल के समर्थन में लगा रहे हैं नारेबाजी

वहीं सोनीपत डिपो से रोडवेज कर्मचारी संघ के प्रधान रामहेर मलिक ने बताया कि बारिश के कारण हड़ताल पर कम असर दिखाई दे रहा है। सभी कर्मचारी एकजुट हैं और अगर हमारी बात सरकार नहीं मानती है तो हड़ताल बहुत बड़ा रूप ले लेगी।