बारिश ने दिल्ली NCR में बढ़ाई ठंड,तापमान में दर्ज की गई भारी गिरावट

खबरें अभी तक। बुधवार की सुबह यानि आज भी दिल्ली के कई हिस्सों में बारिश दर्ज की गई है। दिन में भी तेज हवाओं के साथ बारिश होने का अनुमान लगाया जा रहा है। जिसके बाद न्यूनतम और अधिकतम तापमान में एक बार फिर गिरावट दर्ज की जाने की संभावना जताई जा रही है।

वहीं मौसम विभाग की मानें तो पश्चिमी विक्षोभ की वजह से सफरदजंग, पालम, लोधी रोड में मंगलवार को बारिश हुई। यहीं हालात बुधवार को भी जारी रहने की संभावना है, लेकिन साथ में तेज हवाएं भी सर्द मौसम को बढावा देती नजर आएगी। बता दें कि हवा की गति से 20 से 25 किमी प्रति घंटे होगी।

साथ ही बर्फीली हवाओं की वजह से राजधानी दिल्ली का न्यूनतम तापमान 4 दिनों में 6 डिग्री तक नीचे गिरने की संभावना है। मौसम विभाग की मानें तो मंगलवार को दिल्ली का न्यूनतम तापमान 12 डिग्री के पास रहा,  जो शनिवार तक 6 डिगी तक पहुंच जाएगा। वहीं मंगलावार को अधिकतम तापमान 19 डिग्री के पास दर्ज किया गया है। वह शनिवार को 15 डिग्री के पास रह सकता है। इसके बाद तापमान में वापस बढ़ोतरी दर्ज की जाएगी।

मौसम विभाग के मुताबिक पहाड़ों में हुई बर्फबारी का असर दिल्ली-एनसीआर में आने वाले दिनों में देखने को मिलेगा।। जिसकी वजह से बुधवार से तेज बर्फीली हवाएं चलने की संभावना जताई जा रही है। इसके साथ ही दिल्ली का पारा गिरने की पूरी संभावना है। जिस कारण सुबह से ही दिन में ठंड बनी रहेगी।