हिमाचल प्रदेश के सीएम जयराम ठाकुर का आज 55वां जन्मदिन

ख़बरें अभी तक। हिमाचल प्रदेश के मुख्‍यमंत्री जयराम ठाकुर का आज जन्म दिवस है। सीएम आज अपना 55वां जन्मदिन मना रहे हैं। अपने जन्‍मदिवस पर सीएम ने माई गोव पोर्टल को लांच किया। सीएम ने कहा इसकी देर से शुरुआत हुई है, लेकिन इससे अब पारदर्शिता आएगी। माई gov पोर्टल और सीएम एप का लोगों को लाभ मिलेगा।

यह लोगों से जुड़ने का माध्यम हो गया। माई गोव पोर्टल लांच करने वाला हिमाचल देश का 11वां राज्‍य बन गया है, इसमें बजट के सुझाव सहित अन्य राय ली जा सकती हैं। इसके अलावा कौन से क्षेत्र में क्या समस्या है, उसका पता लगाकर सुलझाया जा सकता है।

वहीं सीएम ने यह भी कहा कि सोशल मीडिया का प्रभाव बहुत अधिक है। हेल्पलाइन बहुत अधिक न हो जिससे आम आदमी कंफ्यूज हो जाता है। जयराम ठाकुर ने सीएम एप को अधिकारियों को डाउनलोड कर इससे जुड़ने को कहा, ताकि लोगों को लाभ मिल सके। सीएम ने अधिकारियों को जुनून के साथ काम करने को कहा। नागरिकों को सरकारों के साथ जोड़ना है।