जल्द वजन बढ़ाना चाहते है तो अपनाएं ये नुस्खे, लगने लगेगी भूख

ख़बरें अभी तक। मोटापे की तरह ही दुबलापन भी कई बार परेशानी का कारण बन जाता है। अक्सर ये समस्या उन लोगों के साथ होती है, जिन्हें भूख नहीं लगती है। भूख कम लगने के कारण भोजन करने की क्षमता भी कम हो जाती है। इससे शरीर की धातुओं का पोषण नहीं होता। ऐसे में शरीर दुबलेपन का शिकार हो जाता है।

आइए जानते हैं कुछ ऐसे आसान तरीके जिनसे दुबलापन दूर होता है….

सोते समय एक गिलास गुनगुने दूध में एक चम्मच शुद्ध घी डालकर पिएं। इसी के साथ एक चम्मच अश्वगंधा चूर्ण भी डाल लें तो बहुत जल्दी फायदा होगा।

आलू में कार्बोहाइड्रेट्स और शुगर की काफी मात्रा होती है। आलू को उबाल कर, ग्रिल्ड या फिर सैंडविच बना कर खा सकते हैं। रोजाना आलू खाने से कुछ ही दिनों में वजन बढ़ने लगेगा।

रोजाना कम से कम 2 केलों को खाएं। योगा करने या एक्सरसाइज करने के बाद केले के साथ दूध पीना फायदेमंद होता है। अगर केला खाना पंसद न हो तो आम भी खा सकते हैं।

बादाम में विटामिन, आयरन, फॉस्फोरस और कैल्शियम की मात्रा अधिक होती है। बादाम शरीर को स्वस्थ बनाने के साथ ही सुंदरता हो भी बढ़ाता है। रात को 3- 4 बादाम भिगों के लिए रखें। सुबह खाली पेट इनका सेवन करें।

मूंगफली में कैलरी और वसा की मात्रा अधिक पाई जाती है। मुंगफली को लंच और डिनर के बाद कभी खा सकते हैं। रोजाना इनका सेवन करने से धीरे- धीरे शरीर की कमजोरी दूर होने लगेगी।

अखरोट कैलोरी की उच्च मात्रा होती है जो शरीर को स्वस्थ रखता है। नियमित रूप से यदि 20 ग्राम अखरोट खाने से वजन बढने लगेगा।

वजन बढ़ाने के आयुर्वेदिक ढंग…

अश्वगंधा रोजाना 1 चम्मच अश्वगंधा के पाउडर को गाय के दूध के साथ खाएं। यह पाचन तंत्र को मजबूत करता है। प्रतिदिन अश्वगंधा का सेवन करने से कुछ ही दिनों में फर्क दिखाई देने लगेगा।

शतावरी अकसर प्रैग्नेंसी के समय कुछ महिलाओं का वजन कम हो जाता है ऐसे में शतावरी का सेवन करना फायदेमंद होता है। दुबले पतले लोगों को रोजाना इसका सेवन करना चाहिए।

शहद वजन को बढ़ाने में काफी मदद करता है। आप शहद और घी के उपयोग से वजन को तेजी से बढ़ा सकते हैं।

व्यायाम से बढ़ाए वजन…

दुबलेपन को दूर करने का मतलब ये नहीं कि आप पेट को बढ़ा दें, आपको अच्छा strong body की जरूरत है। इसके लिए आप push-ups exercise कर सकते हैं। पुश-उप आप शुरुवात में कम ही करें। ज्यादा push-ups करने से आपकी मांशपेशियां दुखने लगेंगी और आप दूसरे दिन से नहीं कर पाएंगे।

अपने भुजाओं और चेस्ट को मजबूत देने के साथ-साथ यह एक्सरसाइज आपके शरीर को भी मजबूती देता है। इससे मांसपेशियों का निर्माण काफी ज्यादा होता है। दुबलेपन से छुटकारा पाने के लिए भी व्यायाम जरूरी है। व्यायाम नहीं तो कम से कम सुबह और शाम टहलना जरूर चाहिए।