उत्तराखंड की यह सिंगर जिनके गाने उत्तराखंड ही नहीं बल्कि अन्य राज्य में भी काफी पॉपुलर हैं

ख़बरें अभी तक। पहाड़ी क्षेत्र में टैलेंट की बात की जाए तो यहां के लोगों में टैलेंट कूट-कूट कर भरा है। 2019 में पहाड़ी गानों ने सोशल मीडिया में धूम मचा रखी। आलम यह है कि पहाड़ी टैलेंट की दुनियाभर में चर्चाएं हो रही है। वैसे कई पहाड़ी गाने है जो सोशल मीडिया में टॉप पर रहे लेकिन आज हम बात करेंगे गढ़वाली सिंगर प्रियंका मेहर की।

प्रियंका मेहर के बारे में कहा जाता है कि इनकी आवाज महफिल का समां बांध देती है। इनकी आवाज लोगों को थिरकने में मजबूर कर देती है। प्रियंका के हर गाने को यू-ट्यूब पर अच्छे खासे हिट्स मिल रहे हैं। प्रियंका ने उत्तराखंड के गीतों को एक नई पहचान दी है। बेहतरीन आवाज के जरिए हर बार प्रियंका कुछ ना कुछ नया करती हैं। प्रियंका ने गढ़वाली और अंग्रेजी गाने के साथ कुमाउनी और हिंदी के शब्दों का प्रयोग भी अपने गानों में किया है।

प्रियंका का सॉन्ग ‘घूमे दे’ को लोगों द्वारा काफी पंसद किया गया। इस गाने में प्रियंका के साथ rongpaz ने भी अपनी आवाज दी है। इस गीत में म्यूजिक uk rapi boy ने दिया है। लिरिक्स मुकेश निराला जी के और rongpaz के हैं और इसे प्रियंका मैहर दीपक मैहर और मुकेश निराला जी ने कंपोज किया है। उत्तराखंडी ही नहीं अन्य राज्य के लोग भी प्रियंका मेहर के गाने को पंसद करते है। प्रियंका मेहर उत्तराखंड और भारत में ही नहीं बल्कि विदेशों में भी फेमस है।

वह दुबई जैसे कहीं अन्य देशों में शो करने जाती है। प्रियंका मेहर का पहला गाना काफी हिट रहा था जिसका नाम था “ए मेरो गोपाला मिता छोड़ के नीचे”। वैसे तो प्रियंका मेहर के काफी सॉन्ग है और वह सभी सॉन्ग काफी हिट रहे हैं और इन सोंगो बहुत अच्छा प्यार मिला है और यूट्यूब में लगभग हर गाने में 1million व्यू पार है। वहीं प्रियंका के ‘घूमे दे’ सॉन्ग को भी लोगों द्वारा टिक-टॉक में बहुत बार एक्ट किया गया। उनके ज्यादातर गानों को टिक-टॉक में उनके फैंन्स द्वारा एक्ट किया जाता है।