चंडीगढ़ स्थिति SPCA में घायल जानवरों की हालत बनी दयनीय

खबरें अभी तक। सेक्टर 38 वेस्ट चंडीगढ़ स्तिथ SPCA में घायल जानवरों का इलाज होता है। वहां के हालात दयनीय है. बेजुबान जानवर पहले ही घायल अवस्था में वहां पर पड़े है और ईन जानवरों की भोजन की जो व्यवस्था है वह ना के बराबर है। जहां पर जानवरों के खाने का स्थान बनाया गया है। वहां कुछ खाने को न मिलने के कारण जानवर वहां का पत्थर ही चाट रहे हैं।

दूसरी तरफ जहां खाने की व्यवस्था थी वहां पर सिर्फ औऱ सिर्फ सुखी तूरी(भूसा) वह भी सड़ी गली थी। उसके बाद भूसा स्टोर देखने गए तो कहा गया की उस तूरी (भूसा )पर पानी पड़ने के कारण आधा सड़ गया है। वहीं सड़ा गला भूसा ईन घायल जानवरों को दिया जा रहा है। जो असहनिय है।