दृष्टि बाधित सपना के हौसले को सलाम, बांसुरी वादन में पाया पुरस्कार

खबरें अभी तक। कहा जाता है कि यदि आदमी के हौसले बुलन्द हों तो कोई भी बाधा मंजिल पाने से नहीं रोक सकती ऐसा ही कारनामा करके दिखाया है सिरमौर जिला के रेणुका क्षेत्र के ददाहू की रहने वाली 21 वर्षीय सपना देवी ने। सपना ददाहू के एक छोटेसे दुकानदार मुल्तान सिंह की बेटी है व उसे बचपन से ही दिखाई नहीं देता। मगर उसने हिम्मत न हारते हुए जहां अपनी पढ़ाई जारी रखी वहीं संगीत से भी जुडी रही। सपना अब कालेज में पढ़ रही है व साथ ही संगीत की शिक्षा भी ले रही है। सपना ने राज्य स्तरीय युवा उत्सव जोकि नाहन में आयोजित हुआ बांसुरी वादन की प्रतियोगिता में भाग लिया। इसमें 11 जिलों से प्रतिभागी भाग ले रहे थे व सपना ने इस में तीसरा स्थान प्राप्त किया।

सपना देवी का कहना है कि वो आज बहुत खुश है उसके परिवार को आज उस पर गर्व हो रहा है। सपना अपनी दादी सीता देवी के साथ आयी थिजिनकी इच्छा हैकि इसे नौकरी मिल जाये।

सपना ने बतायाकि बांसुरी उसका प्रिय संगीत है और आज उसने इस स्पर्धा में तीसरा स्थान पाया है वो बहुत खुश है खासकर अपनी दादी के सामने पुरस्कार पाकर उसकी हिम्मत अब और बढ़ गयी है।

दादी सीता देवी ने बतायाकि सपना दृष्टि बाधित है लेकिन आज उसने अपनी प्रतिभा के दम  पर खुद को साबित किया है।

उल्लेखनीय हैकि सपना ने दृष्टि न होने के बावजूद भी मेहनत को जारी रखा व अपने परिश्रम के दम पर आज उसने एक मुकाम हासिल किया है जोकि अन्यों के लिए भी प्रेरणा का स्रोत्र है।