जजपा व निर्दलीय विधायकों के साथ पूरे पांच वर्ष चलेगी गठबंधन की सरकार : धनखड़

खबरें अभी तक। पूर्व कृषि मंत्री ओमप्रकाश धनखड़ ने कहा कि हरियाणा में भाजपा सरकार पूरी तरह से मजबूत है। जजपा व निर्दलीय विधायकों के साथ पूरे पांच वर्ष गठबंधन की सरकार चलेगी। हालांकि विपक्षी पार्टियां नागरिकता संसोधन कानून को लेकर मुफ्त की दुर्भावना पैदा कर प्रोपोगेंडा रच रहे हैं। क्योंकि वे जल्द सत्ता हांसिल करना चाहते हैं।

पूर्व मंत्री ओमप्रकाश धनखड़ ने दादरी के केएम मैनेजमेंट कालेज में आयोजित व्याख्यान कार्यक्रम में बतौर मुख्यातिथि पहुंचे थे। कार्यक्रम के बाद मीडिया से रूबरू होते हुए धनखड़ ने गठबंधन को मजबूत बताते हुए कहा कि भाजपा के साथ जजपा ही नहीं बल्कि निर्दलीय विधायक भी हैं। इसलिए सरकार को चलाने में कोई शंका नहीं है। राजनीति चमकाने के लिए विपक्ष की पार्टियां मुद्दा बनाकर जनता को उकसाने का काम रही हैं। जजपा विधायक रामकुमार गौतम के पार्टी पद से इस्तीफा दिए जाने की बात पर पूर्व कृषि मंत्री ने कहा कि यह उनकी पार्टी का आंतरिक मामला है।

वहीं उन्होंने बेसहारा पशुओं की सेवा के लिए आमजन को आगे आने का आह्वान किया। कहा कि बेसहारा व आवारा पशुओं का दायित्व सरकार का नहीं थी, केवल इलाज करने का सरकार का दायित्व था। भजापा की सरकार ने हमेशा गायों की सुरक्षा व ईलाज के लिए गौशालाओं में सहयोग राशि पचास लाख दी जा रही है। जबकि पिछली सरकारों ने गौशालाओं के सहयोग बहुत कम राशि दी जाती थी।