आतंकी गतिविधियों पर नजर रखने के लिए NIA ने चंडीगढ़ में खोला अपना केंद्र

खबरें अभी तक। पंजाब-चंडीगढ़ और हरियाणा और हिमाचल में आतंकी गतिविधियों और मानव तस्करी पर नजर रखने के लिए एनआईए ने चंडीगढ़ में अपना केंद्र खोल दिया है।

सेक्टर-51 में  NIA डायरेक्टर जनरल आईपीएस योगेश चंद्र मोदी ने इसका उद्घाटन किया है। इससे पहले NIA को नेशनल सिक्युरिटी और आंतक वाद से जुड़े केसो की जांच करने के लिए दिल्ली से आना पड़ता था जिससे दिक्कतों का सामना करना पड़ता था मगर, अब चंडीगढ़ में रीजनल ऑफिस खुलने से NIA को केसो की जांच करने में काफी सहुलियत होगी। NIA पंजाब में आतंकियों से जुड़े केस पाकिस्तान की ओर से ड्रोन के जरिये नजर रखने और लगातार हिन्दु नेताओं की कुछ साल पहले हुए टार्गेटिंग किलिंग जैसे अहम कैसो की जांच कर रही है।

आतंकवाद के हिसाब से पंजाब संवेदनशील राज्यों में माना जाता है। पाकिस्तान की सीमा के साथ लगने के कारण आतंकियों की नजर भी सूबे पर रहती है। इसका जीता जागता उदाहरण पठानकोट एयरबेस पर हुआ आतंकी हमला है। कई आतंकी गतिविधियां भी पंजाब-हरियाणा और चंडीगढ़ में आतंकवाद के समय में होती रही हैं। वहीं, मानवी तस्करी के लिए लिहाज से भी यह क्षेत्र संवेदनशील है। इस वजह से इसे चंडीगढ़ में खोला गया है। इससे पहले इन सब की जांच के लिये दिल्ली से टीम को आना पड़ता था।