सलमान ने बड़ी ही सादगी से मनाया अपना 54वां जन्मदिन,देखें ये वीडियो

खबरें अभी तक। सलमान खान यानि की हमारे भाईजान ऐसे ही ना जानें कितने नामों से जानें जाते है ये सुपर स्टार। आज हम अपने पाठक को बता दें कि भाईजान आज अपना 54वां बर्थडे मना रहे है। जैसा कि पहले भी खबर आई थी कि सलमान इस बार अपना बर्थडे अपनी बहन अर्पिता के साथ पाली हिल्स स्थित अपने छोटे भाई सोहेल खान के घर पर अपना जन्मदिन सेलिब्रेट करेंगे। वहीं हुआ भी ऐसे ही।

अर्पिता के साथ बर्थडे बनाने का मेन कारण ये रहा कि वह दूसरी बार प्रेग्नेंट है,और उनको डिलीवरी डेट डॉक्टर ने आज ही की यानि 27 दिसंबर दी हुई है।वहीं सलमान ने केक कट अपने फेवरेट भांजे आहिल के साथ किया। इस बार सलमान ने बर्थडे बड़ी ही सादगी से मनाया। इस दौरान सलमान के करीबी फैमिली वाले ही उनके साथ नजर आए। साथ ही आपको बता दें कि भाईजान ने एक छोटा केक मीडिया के साथ भी काटा। जिसकी वीडियो सोशल मीडिया पर लगातार वायरल हो रही है।