शिमला: फ़ीका रह सकता है इस बार क्रिसमस और नए साल का जश्न, बर्फबारी की संभावना बेहद कम

ख़बरें अभी तक। प्रदेश में व्हाइट क्रिसमस और नए साल के जश्न पर बर्फबारी की उम्मीद लिए शिमला आने वाले पर्यटकों के लिए मौसम विभाग की ओर से अच्छी ख़बर नही है। क्योंकि इस मर्तबा क्रिसमस और नए साल पर शिमला में बर्फ़बारी देखने को नही मिलेगी।मौसम केंद्र शिमला ने आने वाले दिनों में मौसम के साफ रहने का अनुमान लगाया है जिससे इस बार पर्यटकों का क्रिसमस और नए साल का जश्न कुछ फ़ीका पड़ने वाला है।

मौसम विभाग शिमला के निदेशक मनमोहन सिंह के अनुसार अगले दस दिनों तक हिमाचल प्रदेश में मौसम साफ़ रहेगा। इस दौरान बारिश व बर्फ़बारी की कोई उम्मीद नही है। सिर्फ़ आज के दिन मौसम थोड़ा ख़राब है। आज के बाद मौसम साफ़ रहेगा। अब नए साल में ही पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होगा। मौसम केन्द्र शिमला के निदेशक ने बताया कि बर्फ़बारी के बाद अब तापमान भी सामान्य से 2 डिग्री ज्यादा चल रहे है। इसलिए आने वाले दिनों में हिमाचल प्रदेश का मौसम साफ़ रहेगा।