पहाड़ो में फिर से बर्फबारी, मौसम वैज्ञानिकों का दावा, मैदानी इलाकों में हो सकती है बारिश

एक बार फिर से पहाड़ों पर लगातार हो रही बर्फबारी के कारण मैदानी ईलाकों में सर्द हवाएं तेज हो गई हैं। इससे उत्तर भारत और हिमालयी क्षेत्र में तापमान लगातार गिर रहा है। आने वालों दिनों में मध्य भारत में तापमान कम होगा।

वहीं मौसम विज्ञानिकों ने दावा किया है कि एक नया पश्चिमी विक्षोभ पश्चिमी हिमालय में है। इसके अलावा चक्रवाती हवाओं का क्षेत्र गुजरात में विकसित होगा। इन हालातों में शुक्रवार से हिमाचल, उत्तराखंड में बर्फबारी और मैदानी राज्यों दिल्ली, पंजाब, हरियाणा में बारिश का नया दौर शुरू हो सकता है। पूरे उत्तर भारत में 500 से 1000 मीटर की ऊंचाई पर बादल की परत छा गई है। इससे सूरज की किरणें धरती तक नहीं पहुंच पा रही हैं। इसका असर भी तापमान पर हो रहा है। मैदानी इलाकों में सामान्य से 6.5 डिग्री तापमान कम होने पर भीषण सर्दी मानी जाती है।