HAPPY BIRTHDAY TAIMUR: इस स्पेशल डे में आज हम आपको दिखाते है पटौदी नवाब की क्यूटनेस से भरी खास तस्वीरें

खबरें अभी तक। बॉलीवुड एक्टर सैफ अली खान और एक्ट्रेस करीना कपूर के बेटे तैमूर किसी सेलेब्रिटी से कम नही है। बता दें कि स्टार किड्स में भी सुपरस्टार तैमूर आज तीन साल के हो गए हैं। जैसा की आप सभी जानते ही होंगे की उनकी लोकप्रियता किसी बॉलीवुड स्टार से कम नहीं है। वैसे उनके फेमस होने के पीछे हैं उनकी वो क्यूट तस्वीरें, जिन्होंने तैमूर को 3 साल में ही स्टार बना दिया।

वैसे हम आपको बता दें कि तैमूर ने प्ले स्कूल जाना शुरू कर दिया है। वहीं अब तो तैमूर कैमरे के सामने पोज भी देने लगे हैं। साथ ही उन्होंने सैफ-करीना की तरह फोटोग्राफर्स को हैंडल करना भी सीख लिया है। वहीं लोग भी तैमूर को देखते ही उनके क्यूट अंदाज को कैमरे में कैद करने में पीछे नहीं रहते हैं। तो चलिए आज हम आपको दिखाते है क्यूट स्टार किड तैमूर की कुछ खास तस्वीरें-