उत्तर भारत के इन राज्यों में ठंड ने तोड़ा रिकार्ड,न्यूनतम पारा पहुंचा इतने पार

खबरें अभी तक। उत्तर भारत में शीत लहर चलने की वजह से बुधवार को ठंड का प्रकोप कुछ और अधिक बढ़ता दिखा। दिल्ली सहित कुछ अन्य प्रमुख शहरों में इस मौसम का सबसे कम तापमान दर्ज किया गया। वहीं, राजस्थान, पंजाब, जम्मू-कश्मीर और हरियाणा में अलग-अलग स्थानों पर घना कोहरा छाया रहा। वहीं अगर बात करें दिल्ली की तो वहां मौसम का सबसे ठंडा दिन रिकॉर्ड किया गया, यहां न्यूनतम तापमान 7 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

मौसम विभाग के मुताबिक अधिकतम तापमान 18 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो सामान्य से पांच डिग्री कम और आर्द्रता का स्तर 97 से 61 प्रतिशत के बीच दर्ज किया गया। ठंड के कारण गुरुवार और शुक्रवार को पड़ोसी गाजियाबाद और गौतम बूद्ध नगर में स्कूलों को बंद रखने का आदेश जारी दिए गए।

वहीं मौसम विभाग के पूर्वानुमान के मुताबिक गुरुवार सुबह शहर में कई जगहों पर कोहरे छाये रहने के साथ ही ठंड बहुत अधिक रहने वाली है। अधिकतम तापमान 19 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने की संभावना जताई जा रही है। मौसम विभाग की मानें तो चंडीगढ़ में अधिकतम तापमान 11.3 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।  जो कि शिमला से कम था। यह केंद्र शासित प्रदेश का इस मौसम का अब तक का सबसे ठंडा रहा।

वहीं अर बात करें कुछ अन्य राज्यों कि तो पंजाब और हरियाणा में, नारनौल और फरीदकोट क्रमशः 2.5 डिग्री सेल्सियस और 3.6 डिग्री सेल्सियस पर सबसे ठंडा रही। जबकि राजस्थान के माउंट आबू में रात का तापमान 1.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया। जम्मू में, रात का तापमान 4.8 डिग्री सेल्सियस पर पहुंच गया, जो इस सीजन अब तक का सबसे कम तापमान दर्ज किया गया।

दूसरी ओर अगर बात करें जम्मू कश्मीर और लद्दाख की तो वहां पिछले एक हफ्ते से पारा काफी नीचे है।पिछले कुछ दिनों से ऊंचाई वाले इलाकों में भारी बर्फबारी भी हो रही है। साथ ही मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़, हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड, उत्तर प्रदेश, बिहार, पश्चिम बंगाल, असम, मेघालय, त्रिपुरा, सिक्किम समेत देश के कई अन्य हिस्सों में ठंड का प्रकोप जारी है।