हिमाचल प्रदेश के चंबा जिले में 41 वर्षीय शिक्षिका ने की आत्महत्या

ख़बरें अभी तक। हिमाचल प्रदेश के चंबा जिले के डलहौजी के केंद्रीय विद्यालय बनीखेत में 41 वर्षीय शिक्षिका ने अपने क्वार्टर में आत्महत्या कर ली। महिला का पति भी शिक्षक है और केंद्रीय विद्यालय खैरी में कार्यरत है। वहीं पुलिस ने मृतका के मायके पक्ष को सूचना दे दी है।

जानकारी के अनुसार, रविवार को पति काम से खैरी गया था। इस दौरान उसने अपनी पत्नी को बार-बार फोन किया, मगर उसने फ़ोन नहीं उठाया। जिसके बाद पति ने बनीखेत में अपने सहकर्मी को क्वार्टर भेजा। जब सहकर्मी क्वार्टर पहुंचा तो दरवाजा बंद था। काफी मशक्कत करने के बाद दरवाजा खोला गया और देखा कि कमरे में महिला फंदे से झूल रही है। वहीं अब इस पुरे मामले की पुलिस जांच कर रही है। पुलिस ने इस मामले की सूचना मृतका के मायके पक्ष को दे दी है।