चंडीगढ़ में भाजपा का कौन होगा नया अध्यक्ष

खबरें अभी तक। प्रदेश अध्यक्ष की रेस में 8 नाम हाईकमान के पास पहुंचे हैं। चंडीगढ़ की सांसद किरन खेर, मौजूदा प्रदेश अध्यक्ष संजय टंडन और पूर्व सांसद सत्यपाल जैन ने अपने अपने पसंदीदा नेताओं के नाम भेजे हैं। दावेदारी ज्यादा होने की वजह से पार्टी के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष एवं मध्यप्रदेश के पूर्व सीएम शिवराज सिंह चौहान और राष्ट्रीय सचिव सुनील ओझा जल्द ही चंडीगढ़ पहुंचकर पार्टी पदाधिकारियों, कोर ग्रुप मेंबर, और मंडल डेलीगेट के साथ मीटिंग करके राय जानेंगे और चंडीगढ़ की रिपोर्ट पार्टी हाईकमान को देंगे।

पार्टी के उपाध्यक्ष एवं केंद्रीय रेल मंत्री पीयूष गोयल और राष्ट्रीय सचिव सत्य ठाकुर बतौर आब्जर्वर पार्टी पदाधिकारियों, पार्टी काउंसलर्स और संघ पदाधिकारियों से जानकारी लेंगे। बता दें की फिलहाल अध्यक्ष की रेस में पूर्व मेयर अरुण सूद, पूर्व पार्षद सतिंदर सिंह, पूर्व मेयर देवेश मोदगिल, प्रदेश महासचिव चंद्रशेखर, उपाध्यक्ष रामवीर भट्टी का नाम आगे चल रहा है।