पहाड़ी क्षेत्रों मे लगातार हो रही बर्फबारी ने बढ़ाई स्थानीय लोगों की परेशानी,पढ़िए ये खबर

खबरें अभी तक। पहाड़ी क्षेत्रों यानि जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड और हिमाचल प्रदेश में बर्फबारी लगातार जारी है। बीते दो दिनों से तीनों राज्यों में जोरदार बर्फ हो रही है।जिसके चलते लोगों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। बर्फबारी के चलते चंबा, उत्तरकाशी, टिहरी, चमोली, रुद्रप्रयाग और देहरादून समेत कई जिलों में आज यानी शनिवार को सभी स्कूलों का बंद है।

बता दें कि हिमाचल प्रदेश के 12 में से 8 ज़िले पिछले 48 घंटों में बर्फबारी होने से सफेद चादर का रूप ले लिया है। शिमला, कुल्लू, मनाली, कुफरी, कांगड़ा, मंडी सहित सभी पर्यटन स्थल बर्फ से ढ़के हुए हैं। वहीं जम्मू-कश्मीर भी पूरी तरह बर्फ पड़ने से कड़कती ठंड की चपेट में आ गया है। जम्मू श्रीनगर नेशनल हाइवे पर इतनी बर्फ है कि सड़के दिखाई नहीं दे रहीं और कई जगहों पर रास्ता बंद हो चुका है। जिसके चलते मशीनों से बर्फ हटाने का काम जारी है।