मिस यूनिवर्स 2019 का खिताब साउथ अफ्रीका की जोजिबनी टूंजी ने किया अपने नाम

ख़बरें अभी तक। मिस यूनिवर्स का खिताब साउथ अफ्रीका की सुंदरी ने अपने नाम किया। 68वें मिस यूनिवर्स समारोह अमेरिका के अटलांटा में रविवार को आयोजित किया गया था। इस ग्रैंड समारोह में दुनियाभर की 90 सुंदरियों के बीच टक्कर देखने को मिली। वहीं इन सबको पीछे छोड़कर साउथ अफ्रीका की ज़ोज़िबिनी तुंजी ने ये खिताब जीता है। जोजिबिनी टूंजी ने जब विश्व सुंदरी का ताज पहना तो वो खुद को इमोशनल होने से नहीं रोक पाईं।

बात दें कि जोजिबिनी टूंजी ने इस दौरान गोल्डन रंग की खूबसूरत ड्रेस पहन रखी थी। वहीं जैसे ही मिस यूनिवर्स के नाम का ऐलान हुआ जोजिबिनी टूंजी रो पड़ीं। वहीं इसके बाद उन्हें मिस यूनिवर्स का ताज पहनाया गया। बताया जा रहा है कि जोजिबिनी टूंजी ने जजेस के सभी सवालों का शानदार तरीके से जवाब दिया। जोजिबिनी से जजेस काफी इंप्रेस दिखे।

वहीं भारत की ओर से वर्तिका सिंह ने इस प्रतियोगिता में भाग लिया था। हालांकि वर्तिका सिंह टॉप 10 में भी जगह नहीं बना पाईं। वहीं इससे पहले भारत की ओर सुष्मिता सेन, लारा दत्ता, मानुषी छिल्लर ने भी ये खिताब अपने नाम किया था। लखनऊ की वर्तिका सिंह को उनकी खूबसूरती के लिए खूब तारीफें मिली थीं। माना जा रहा था कि वो फाइनल तक जरूर पहुंचेंगी लेकिन टॉप 10 से उनका बाहर होना फैंस के लिए वाकई शॉकिंग था।