वेंडिंग जोन में शिफ्ट होने से स्ट्रीट वेंडर गुस्से में, कहा नहीं बिक रहा सामान

ख़बरें अभी तक। चंडीगढ़ : हाई कोर्ट के आदेशों पर चंडीगढ़ के सभी स्ट्रीट वेंडर्स को नगर निगम और चंडीगढ़ प्रशासन को वेंडिंग जोन में शिफ्ट किया गया है। जिसको लेकर स्ट्रीट वेंडर गुस्से में है और नगर निगम ,प्रशासन के खिलाफ आंदोलन की तैयारी में है वहीं नगर निगम के मेयर का कहना है कि जिनको भी समस्याएं हो रही है उनके लिए ऑफिस कैम्प बनाये गए है जहां एडिशनल कमिशनर लेवल तक के अधिकारियों को नियुक्त किया गया है।

देश में चंडीगढ़ पहला ऐसा राज्य बन गया है जहां स्ट्रीट वेंडर एक्ट 2014 के तहत सभी वेंडर्स को वेंडिंग जोन में शिफ्ट किया गया है। ऐसा कर नगर निगम वाहवाही लूट रहा है लेकिन वेंडर्स नाखुश है और अपनी पुरानी जगह पर बैठने की गुहार लगा रहे है। वेंडर्स का कहना है कि उन्हें शिफ्ट कर इतनी कम जगह दी गयी है की या तो वो समान लगा सकते है या खुद खड़े हो सकते है। न तो यहां ग्राहक आ रहे है न ही समान बिक रहा है यदि बारिश हो जाती है तो समान कहां रखेंगे, खुद कहां जायेंगे यह समझ नहीं आ रहा है।

इसलिए एक दो दिन देखेंगे इसके बाद आंदोलन किया जायेगा।वहीं इसपर मेयर ने कहा कि उन्हें ख़ुशी है की चंडीगढ़ पहला शहर बन गया है जहां वेंडर्स को शांतिपूर्वक शिफ्ट किया गया है। और जो कुछ हुआ है वो हाई कोर्ट के आदेशो और मापदंडो के हिसाब से हुआ है इसलिए अभी भी वेंडर्स को कोई समस्या आती है तो नगर निगम के अधिकारी उनकी सहायता के लिए बैठे है।आपको बता दें कि जल्द ही नगर निगम में वेंडर्स की समस्या सुनने के लिए एक सिविल जज,वकील और एक सोशल वर्कर की नियुक्ति की जाएगी जोकि इनकी समस्याएं सुनकर सम्बंधित अधिकारियों को निर्देश देंगे।