मंडी: भाजपा की जनविरोधी नीतियों के खिलाफ सड़कों पर उतरेगी युकां

ख़बरें अभी तक। सदर युवा कांग्रेसअध्यक्ष रविंद्र ठाकुर ने कहा कि भाजपा की जनविरोधी नीतियों से युवा कांग्रेस जनता को अवगत करवाएगी। यदि भाजपा अपनी मनमानी से नहीं हटती है तो युकां सड़कों पर उतर कर विरोध करेगी। मंडी के गांधी भवन में युवा कांग्रेस ने बैठक कर विभिन्न मुद्दों पर रणनीति बनाई।

रविंद्र ठाकुर ने कहा कि भाजपासरकार मात्र जुमलों के सहारे टिकी हुई है। इन जुमलों की सच्चाई जनता के बीच में बताई जाएगी और भाजपा सरकार को एक्सपोज किया जाएगा। कहा कि महंगाई, बेरोजगारी समेत अन्य मुद्दों को लेकर युवाओं के बीच जाकर उन्हें जागरूक किया जाएगा और सरकार की जन विरोधी नीतियां बताई जाएगी। उन्होंने कहा कि युवा कांग्रेस की मजबूती के लिए हर वर्ग के युवा को आगे लाया जाएगा। ताकि संगठन और अधिक मजबूत हो सके। उन्होंने बताया कि हाईकमान के आदेशानुसारयह काम किया जा रहा है।

बता दें कि भाजपा सरकारके खिलाफ अब युवा कांग्रेस भी मोर्चा खोलने जा रही है। इसके लिए युकां पहले संगठनमजबूती पर फोकस कर रही है। इसी के साथ जनता के बीच में जाकर सरकार की जनविरोधी नीतियों का बखान किया जाएगा।