सीएम मनोहर लाल पानीपत के रेलवे स्टेशन पहुंचे

खबरें अभी तक।  दिल्ली से करनाल जाते समय प्रदेश के मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर आज पानीपत के रेलवे स्टेशन पर कुछ देर के लिए रुके। पानीपत पहुंचने पर पानीपत शहरी विधायक प्रमोद विज व पूर्व परिवहन मंत्री कृष्ण लाल पंवार के साथ अन्य कार्यकर्ताओं ने भी मुख्यमंत्री का पानीपत पहुंचने पर स्वागत किया।

इस दौरान मुख्यमंत्री ने उन्नाव व हैदराबाद में घटित हुई घटना पर दुख जताया और कहा कि प्रदेश में बच्चियों की सुरक्षा के लिए सख्त कानून बनाने वाला हरियाणा पहला प्रदेश है ,और भी ज्यादा सख्त कानून बनाने की जरूरत अगर पड़ी तो हम पीछे नहीं हटेंगे। वहीं प्रदेश में होने वाले 3 जिलों के निगम चुनाव के बारे मुख्यमंत्री ने कहा कि यह चुनाव आयोग का काम है जब भी करवाएंगे हम तैयार हैं ।