विधानसभा अध्यक्ष ने मनोनित किए हरियाणा विधानसभा में 11 कमेटियों के अध्यक्ष और सदस्य, देखिए

विधानसभा अध्यक्ष ज्ञान चंद गुप्ता ने हरियाणा विधानसभा में साल 2019-20 के लिए अलग-अलग 11 कमेटियों के अध्यक्ष और सदस्य मनोनीत कर दिये गए हैं

विधानसभा उपाध्यक्ष रणबीर गंगवा हरियाणा विधानसभा की आवास कमेटी के अध्यक्ष होंगे, जबकि विधायक असीम गोयल, दूड़ा राम, प्रदीप चौधरी व रणधीर सिंह गोलन इस कमेटी के सदस्य होंगे।

विधायक हरविंदर कल्याण को सार्वजनिक लेखा कमेटी का अध्यक्ष मनोनीत किया गया है जबकि विधायक किरण चौधरी, दूड़ा राम, डॉ. अभय सिंह यादव, सुधीर कुमार, वरूण चौधरी, मामन खान, जोगी राम सिहाग और नयनपाल रावत कमेटी के सदस्य होंगे।