गीता महोत्सव में पहुंची अभिनेत्री अमीषा पटेल, रूकमणी बन दी प्रस्तुति

ख़बरें अभी तक: प्रसिद्ध फिल्म अभिनेत्री अमीषा पटेल ने कुरुक्षेत्र गीता महोत्सव में श्रीकृष्ण-रुकमणी विवाह प्रसंग की प्रस्तुति देकर सबको मंत्रमुग्ध कर दिया। प्रस्तुती में अमीषा पटेल ने श्री कृष्ण और रुक्मिणी की लीलाओं का व्याख्यान किया। बता दें कि फिल्म अभिनेत्री अमीषा पटेल बुधवार देर रात अंतरराष्ट्रीय गीता महोत्सव के मुख्य मंच पर सांस्कृतिक कार्यक्रम की प्रस्तुती देने के लिए पहुंची थी। अमीषा पटेल ने श्री कृष्ण की कर्मभूमि कुरुक्षेत्र के अंतरराष्ट्रीय गीता महोत्सव को जहन में रखकर ही श्रीकृष्ण रुकमणी विवाह प्रसंग को कार्यक्रम में भगवान श्री कृष्ण के रुकमणी विवाह प्रसंग को दिखाने का अनोखा प्रयास किया।जिसमें अमीषा पटेल ने रुक्मिणी का किरदार निभाया। उन्होंने भगवान श्री कृष्ण की विभिन्न लीलाओं और रुकमणी के विवाह प्रसंग को पेश किया। कार्यक्रम का शुभारंभ उप मुख्यमंत्री दुष्यंत चौटाला व विधानसभा अध्यक्ष ज्ञानचंद गुप्ता और स्वामी ज्ञानानंद महाराज, विधायक ईश्वर सिंह, विधायक रामकरण काला, डीसी डॉ. एसएस फुलिया, केडीबी के मानद सचिव मदन मोहन छाबड़ा, केडीबी सदस्य विजय नरूला ने किया।