मां बालासुंदरी में चढ़ावे में चढ़ने वाली चुनरियां अब बचाएंगी पर्यावरण, जानिए कैसे

ख़बरें अभी तक: सिरमौर जिला प्रशासन ने प्लास्टिक मुक्त और पर्यावरण सरंक्षण को लेकर पहल शुरु की है। जिसके चलते पांवटा साहिब स्थित मां बालासुंदरी मंदिर में चढ़ावे के रूप में चढ़ने वाली चुनरियां व मन्नत का कपड़ा प्रर्यावरण बचाएगा। बता दें कि चुनरियों से बने थैलों में प्रसाद बंटेगा और कपड़े से बनाए गए थैले लोगों को बांटे जा रहे है। जिला प्रशासन के द्वारा लोगों से प्लास्टिक का इस्तेमाल नहीं करने की सलाह दी जा रही है। प्रशासन द्वारा लोगों को जागरूक करने के लिए एक पहल शुरु की गई है जिसमें हर परिवार को एक-एक थैला बांटा जा रहा है।

करीब एक लाख लोगों को जिले में ये थैले आवंटित किए जाएंगे। बता दें कि संगड़ाह ब्लॉक से कपड़े के थैले बांटने का अभियान छेड़ा गया है। यहां कुल 15 हजार परिवार हैं। इनमें से दस हजार को थैले वितरित किए गए हैं। इसी के साथ लोगों को प्लास्टिक के उपयोग के बाद प्लास्टिक के सदुपयोग के तरीकों के बारे में बताया जा रहा है।