परवाणु में मुख्यमंत्री ने सौगातों की झड़ी लगा कर किया सभी को हैरान

खबरें अभी तक। हिमाचल के मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने कसौली विधान सभा क्षेत्र के सूबे में सरकार बनने के बाद पहली बार दौरा किया। कसौली वासियों को बेहद उम्मीद थी कि पहली बार जयराम ठाकुर उनके क्षेत्र में आएं है, और उन्हें सौगातें दे कर जाएंगें। उनकी उम्मीदों पर जय राम ठाकुर बिलकूल खरे उतरे। जो भी मांगे मंत्री राजीव सैजल ने उनके समक्ष रखी वह लगभग सभी मांगे पूरी कर उपस्थित कार्यकर्ताओं और अलाका वासियों को हैरत में डाल दिया।

जिसके चलते सभी बेहद खुश नज़र आए।  सबसे बड़ी बात परवाणु को उपतहसील का दर्जा दिया गया। कसौली में एस डी एम कार्यालय घोषित किया गया।  इसके ईलावा 93 करोड़ की योजनाओं के शिलान्यास और उद्घाटन किए।  इस मौके पर उद्योग मंत्री विक्रम ठाकुर समाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्री राजीव सैजल पूर्व सांसद वीरेंद्र कश्यप विशेष रूप से उपस्थित रहे।

इस मौके पर मुख्य मंत्री जयराम ठाकुर ने कहा कि उनके द्वारा 93 करोड़ की 9 योजनाओं के शिलान्यास और उद्घाटन किए गए है। इसके अलावा कसौली में एस डी एम कार्यालय और परवाणु को उप तहसील का दर्जा दिया गया है। उन्होंने कहा कि परवाणु हिमाचल का प्रवेश द्वार है और उद्योगिक क्षेत्र भी है इस लिए यहां जो भी विकास की सम्भावनाएं होंगी उन्हें भी जल्द पूरा किया जाएगा।