अमेजन पर ये खास फीचर हुआ अपडेट, जानिए

खबरें अभी तक। शॉपिंग एप अमेजन में एक नए फीचर को अपडेट किया गया है। अमेजन असिस्टेंट नाम के नए फीचर से अब ऑनलाइन शॉपिंग करने वाले ग्राहक दूसरी एप पर उपलब्ध प्रोडक्ट्स की कीमत को अमेजन एप पर ही जानकर उससे तुलना कर पाएंगे। इससे आपके समय की बचत होगी। XDA डेवलपर्स की मानें तो यूजर्स अमेजन असिस्टेंट को प्ले स्टोर से अलग से भी डाउनलोड कर सकते हैं। वहीं डेस्कटॉप के लिए इसका ब्राउजर एक्सटेंशन भी उपलब्ध है। अभी आईओएस यूजर्स के लिए ये फीचर नहीं आया है।

इतना ही नही बल्कि कंपनी का कहना है कि अमेजन असिस्टेंट को 10 देशों में लॉन्च किया गया है। इसमें इंडिया, अमेरिका, कनाडा, मैक्सिको, फ्रांस, जर्मीनी, इटली, यूके, स्पेन और जापान शामिल हैं। वहीं यूजर्स अमेजन असिस्टेंट की मदद से अपने ऑर्डर की रियल टाइम अपडेट को भी पता कर सकेंगे। यानि यूजर्स को ये पता चल सकता है कि उनका ऑर्डर इस समय कहां पर है और ऑर्डर उनके पास कब तक पहुंचेना है। साथ ही ग्राहक अमेजन पर चल रही एक्सक्लूसिव डील के बार में भी पता कर सकते हैं।

इसके लिए आपको सबसे पहले अमेजन एप प्ले स्टोर से डाउनलोड करना होगा। एप डाउनलोड करने के बाद उसे को ओपन करें। इसके बाद लेफ्ट साइड पर आपको एक ऑप्शन मिलेगा। उस पर क्लिक कीजिए।  इसके बाद आपको सेंटिग्स का ऑप्शन मिलेगा। उस पर क्लिक करें। सेटिंग्स पर क्लिक करने के बाद आपको अमेजन असिस्टेंट का ऑप्शन मिलेगा। वहां से इस फीचर को ऑन कर लें।