जानिए महासागरों के बारें में रोचक जानकारी व प्रशांत महासागर का नाम प्रशांत कैसे पड़ा

ख़बरें अभी तक। आज हम आपको एक बेहद ही खास टॉपिक के बारें में जानकारी देंगे। यह खास इसलिए भी है क्योंकि यह हमारी पृथ्वी से जुड़ा है। आज का हमारा टॉपिक है महासागरों के बारें में, शायद ही सबको यह मालूम होगा कि हम धरती के केवल एक तिहाई हिस्से में ही रहते है। अब वहीं आप सोच रहे होंगे कि बाकी बचे हुए हिस्से पर क्या है। तो आज हम आपको इसी के बारें में जानकारी देंगे। आइए सबसे पहले शुरु करते है पृथ्वी के बचे बाकी हिस्से से….

प्रशांत महासागर

पृथ्वी के बाकी हिस्से पर बहुत-सा पानी यानी समुद्र या महासागर हैं और यह कितने बड़े है और कहां तक फैले है आगे हम इसके बारें में जानकारी देंगे। सबसे पहले बात करतें है प्रशांत महासागर की, प्रंशात महासागर सबसे बड़ा महासागर है। यह यह ऑस्ट्रेलिया, एशिया, अमेरिका और ओशनिया के बीच फैला हुआ है। प्रशांत महासागर अटलांटिक महासागर के केपहोर्न के पास है, जो दक्षिण अमेरिका में स्थित है। इसके बाद बात करेंगे अटलांटिक महासागर की….

अटलांटिक महासागर 

अटलांटिक महासागर धरती पर दूसरा महासागर है। यह सागर दक्षिणी अमेरिका, अफ्रीका, उत्तरी अमेरिका, यूरोप से आर्कटिक सागर तक फैला हुआ है। अटलांटिक महासागर हिन्द महासागर से केप हंगुलस के पास तक है, जो अफ्रीका में पाया जाता है। वहीं अब हम बात करेंगे हिंद महासागर के बारें में…..

हिंद महासागर 

हिंद महासागर तीसरा बड़ा महासागर है। हिंद महासागर की एक खास बात यह है कि इसका नाम हमारे देश हिन्दुस्तान के नाम पर पड़ा है। यह दुनिया का अपने किस्म का पहला महासागर है, जिसका नाम किसी देश के नाम पर पड़ा है। यह महासागर धरती के 20 प्रतिशत भाग को घेरता है। यह महासागर भारत ऑस्ट्रेलिया और अफ्रीका के बीच पाया जाता है। हिंद महासागर प्रशांत महासागर से पूर्व में मिलता है, जो ऑस्ट्रेलिया में मौजूद है। वहीं अब बात करेंगे चौथे महासागर के बारें में…

दक्षिणी महासागर

दक्षिणी महासागर अंटार्कटिका महाद्वीप के पास पाया जाता है। यह महासागर अपने आस-पास पाए जाने वाले वातावरण के कारण साल भर बर्फ से ढका रहता है। अपने आयतन और धरती पर घेरे जाने वाले भूभाग के हिसाब से दक्षिणी महासागर पांच बड़े महासागरों में चौथे स्थान पर आता है। इसके बाद आता है आर्कटिक महासागर

आर्कटिक महासागर

आर्कटिक महासागर दुनिया के पांच बड़े महासागरों में सबसे छोटा माना जाता है। यह ग्रीनलैंड और आइसलैंड के आस-पास पाया जाता है और प्रशांत महासागर से बेरिंग स्ट्रीट के पास पाया जाता है। यह उत्तरी ध्रुव से लेकर उत्तरी अमेरिका में स्केवैंडिया और एशिया तक पाया जाता है।

प्रशांत महासागर का नाम प्रशांत महासागर कैसे पड़ा?

वहीं अब आपको एक और रोचक बात बतातें है कि प्रशांत महासागर का नाम प्रशांत महासागर कैसे पड़ा। प्रशांत महासागर का नाम प्रशांत इसलिए पड़ा क्योंकि यह महासागर अटलांटिक महासागर की तुलना में काफी शांत दिखने वाला सागर है। इसका यह नाम पुर्तगाली अन्वेषक मैगलन ने रखा था। मैगलन एक ऐसा साहसिक अन्वेषक था जिसने पृथ्वी की परिक्रमा करने वाले पहले अभियान दल का नेतृत्व किया था। मैगलन जब तूफानी अटलांटिक महासागर को पार कर प्रशांत महासागर में आया तो इस महासागर का जल उसे अटलांटिक की तुलना में काफी शांत दिखा, अतः इसका नाम प्रशांत महासागर पड़ा।