Portronics ने भारत में एलईडी लैंप किया लॉन्च,जानें इसकी खासियत

खबरें अभी तक। इलेक्ट्रॉनिक प्रोडक्ट्स निर्माता कंपनी Portronics ने भारत में हाल ही में अपना एक नया एलईडी लैंप iLUMI लैंप लॉन्च किया है। इस लैंप की सबसे खास बात ये है कि इसमें इनबिल्ट ब्लूटूथ स्पीकर भी दिया है। साथ ही इस लैंप में कॉलिंग का भी सपोर्ट मिल रहा है। जिसकी मदद से आप फोन रिसीव भी कर सकते हैं।

इतना ही नही बल्कि पोरट्रोनिक्स का यह लैंप अलग-अलग 5 रंगों में मार्किट में उपलब्ध है। इसके अलावा इसमें तीन ब्राइटनेस लेवल भी इसमें दिए जा रहे है। इस लैंप में वन-टच ब्राइटनेस लेवल और 5 कलर्स मिलेंगे। इस लैंप में तीन वॉट का स्पीकर और माइक्रोफोन दिया गया है। इसकी लाइट्स को म्यूजिक के अनुसार भी जलाया जा सकता है।

इसकी बॉडी एक्रिलोनिट्राइल ब्यूटडीन स्टायरीन (एबीएस) प्लास्टिक की है।  इस लैंप में 2000एमएएच की बैटरी है। कीमत की बात करें तो Portronics iLUMI ऑनलाइन और ऑफलाइन स्टोर से 2,999 रुपये में खरीदा जा सकता है।  इसके साथ 12 महीने की वारंटी भी दी जा रही है।