आज का राशिफल,जानिए कैसा रहेगा आपका आज का दिन

मेष: आज किया हुआ अथवा सोचा हुआ कार्य शीघ्र ही शुभ परिणाम देगा। कार्यक्षेत्र में परिवर्तन के योग है। यात्रा मंगलमय रहेगी। समाज में मान-प्रतिष्ठा का इजाफा होगा। सरकारी कामों में सफलता मिलेगी। दूर रहने वाली संतान के शुभ समाचार मिलेंगे। भाग्य 75% साथ देगा।

वृषभ: आज भाग्य आपका साथ देगा। बीते दिन जिन लाभों से आप वंचित रह गए, उन्हें पाने का समय आ गया है। धर्म स्थल की यात्रा का विशेष योग बन रहा है। मंदिर या किसी धर्मि स्थल की यात्रा कर सकते हैं। शारीरिक मानसिक आनंद मिलेगा भाग्य 80% साथ देगा।

मिथुन: आज का दिन संयम पूर्वक बिताना होगा। आज शत्रुओं द्वारा रचे षड़यंत्र से सावधान रहने की आवश्यकता है। कोई नई डील अथवा कोई विशेष निर्णय लेने से बचें। । पारिवारिक जीवन में ताल-मेल की कमी हो सकती है। भाग्य 50%साथ देगा।

कर्क: पूरा दिन मंगलमय बीतेगा। जोखिमपूर्ण निवेश करें तो लाभ अवश्य मिलेगा। निवेश, व्यापार, नौकरी, शिक्षा सभी क्षेत्रों में आज लाभ के संकेत हैं। आय वृद्धि या प्रमोशन का समाचार मिलेगा। सरकारी क्षेत्र से लाभ मिलेगा। भाग्य 70%साथ देगा।

सिंह: आज का दिन बेहद खास है। आज कुछ प्राप्ति का दिन है। रूका हुआ धन अथवा शुभ सूचना मिल सकती है। कुछ न कुछ प्राप्त होगा। चाहें कोई मित्र आपको उपहार ही दे.. शत्रु बलहीन रहेंगे। उच्च पदाधिकारियों से सहयोग मिलेगा। भाग्य 72%साथ देगा।

कन्या: प्रिय व्यक्ति से होगी मुलाकात। आस-पास के लोगों के सामंजस्य से सफलता मिलेगी। परिजन देंगे साथ। मित्रों या संबंधियों से उपहार मिलने का भी योग है। कार्यक्षेत्र में अनुकूलता से प्रगति होगी। भाग्य 75% साथ देगा।

तुला: आज सावधान रहकर कार्य करने का दिन है। अपने रहस्य दूसरों को न बताएं, कोशिश करें की व्यर्थ के तर्क-वितर्क से दूर रहें। नकारात्मक विचारों से बचें। विदेश के योग बनेंगे.. जोखिमपूर्ण निवेश करने से बचें। भाग्य 50% साथ देगा।

वृश्चिक: पराक्रम के बल पर सफलता प्राप्ति के योग बन रहे हैं। जो कुछ भी आज आप कर्म करेंगे। उसका प्रतिफल आपको शत-प्रतिशत प्राप्त होगा… मित्रों या संबंधियों से उपहार मिलने का भी योग है। कार्यक्षेत्र में अनुकूलता से प्रगति होगी। भाग्य 78% साथ देगा।

धनु: शेयर आदि में सोच-समझकर ही निवेश करें। जहां एक सही निर्णय आपको मालामाल करेगा, वहीं एक गलत निर्णय आपको नुकसान दे सकता है। आज किसी को उधार न दें क्योंकि आज दिए हुए धन को वापस आने की संभावना कम है। भाग्य 60% साथ देगा।

मकर: बीते दिनों के रूके हुए कार्य आज पूर्ण होंगे। अगर कहीं साक्षात्कार के लिए जा रहे हैं तो समझें कि आपका कार्य बन गया। नया व्यापार आदि शुरू करने के लिए शुभ दिन है। कार्यक्षेत्र में सहकर्मियों से पूरा सहयोग मिलेगा। भाग्य 80% साथ देगा।

कुंभ: अनावश्यक खर्च मानसिक तनाव दे सकता है। आपसे ईर्ष्या करने वाले आज आपको प्रत्यक्ष-अप्रत्यक्ष रूप से नुकसान पहुंचाने की कोशिश करेंगे। । व्यर्थ की यात्रा भी हो सकती है। गणेशजी की कृपादृष्टि आप पर रहेगी। भाग्य 65% साथ देगा।

मीन: आज बेहद शुभ दिन है। आज आपके सभी कार्य तीव्र गति पकड़ेंगे। मनचाही मुराद पूरी होंगी। दांपत्य जीवन में निकटता और मधुरता आएगी। विरोधियों का पक्ष कमजोर होगा। कार्यक्षेत्र में सहकर्मियों से सहयोग मिलेगा। भाग्य 82% साथ देगा