जहां महिला डॉक्टर का रेप कर जलाया था, उसी जगह मिला आग में झुलसा एक और महिला का शव

खबरें अभी तक। बीते दिन  हैदराबाद में महिला डॉक्टर का दुष्कर्म कर, जलाकर मारने की खबर आई थी। अब इसी बीच एक और बड़ी खबर सामने आई है। बता दें कि जहां से महिला डॉक्टर का शव मिला था, वहीं से 24 घंटे के अंदर एक और महिला का अधजला शव मिला है। डॉक्टर प्रियंका रेड्डी का गैंगरेप का मामला साइबराबाद पुलिस ने अभी सुलझाया ही था कि इस बीच हैदराबाद के शमसाबाद इलाके में ही और एक घटना सामने आई है। करीब 35 साल के एक महिला का जला हुआ शव बरामद हुआ।

साथ ही आपको बता दें कि महिला की पहचान अभी नहीं हो पाई है। अज्ञात महिला की संदिग्ध हत्या उसी इलाके में यानि शमशाबाद में हुई। जहां महिला पशु चिकित्सक से 27 नवंबर को चार लोगों ने बलात्कार किया था और बाद में उसकी हत्या कर दी थी।

सूत्रों द्वारा मालूम हुई घटना के मुताबिक पास से गुजर रहे कुछ लोगों ने जला हुआ शव देखा और पुलिस को इस बारे में जानकारी दी। इसके बाद पुलिसकर्मी घटनास्थल पर पहुंचे और शव को सरकारी अस्पताल में लेकर गए। वहीं यह अभी स्पष्ट नहीं है कि क्या महिला ने स्वयं को आग लगाकर आत्महत्या की या उसकी हत्या की गई।