रामबन में एलपीजी गैस फटने से हुआ बड़ा हादसा,1 की मौत 3 गंभीर रूप से घायल

खबरें अभी तक। जम्मू-कश्मीर के रामबन जिले में शुक्रवार देर शाम एक एलपीजी गैस सिलेंडर ब्लास्ट की दिल दहला देने वाली खबर सामने आई है। बता दें कि इस ब्लास्ट में 4 लोगों की मौत हो गई। आपको बता दें कि  3 लोग अस्पताल में जिंदगी और मौत की बीच जंग लड़ रहे हैं। जानकारी के अनुसार रामबन जिले के मैत्रा इलाके में एलपीजी गैस सिलेंडर में आग लगने से एक महिला और उसकी तीन बेटियों की मृत्यु हो गई। जिनमें तीन अन्य लोग घायल हो गए है, और उनको अस्पताल में भर्ती कराया गया।

अधिकारियों ने घटना को लेकर कहा कि एलजीपी गैस सिलेंडर में आग लगने से विस्फोट हो गया, जिसमें एक ही परिवार के 6 सदस्य और उनके रिश्तेदार चपेट में आ गए है।  अन्य जानकारी यह है। इस हादसे में बलोट निवासी दर्शना देवी और उसकी तीन बेटियों की गंभीर रूप से जलने से मौत हो गई। इस बीच केवल परिवार का एक सदस्य यानी महिला का पति इस हादसे में बच गया क्योंकि वो घटना स्थल पर मौजूद नहीं था। बात ये है कि  महिला का पति शादी समारोह में शामिल होने गया था और वह घर पर नहीं था।