करनाल पहुंचे केंद्र सरकार के खेल मंत्री किरेन रिजिजू, खिलाड़ियों को किया सम्मानित

खबरें अभी तक। करनाल के जवाहर नवोदय विद्यालय गांव सगा में पहुंचे केंद्र सरकार में खेल मंत्री किरेन रिजिजू राष्ट्रीय स्तर पर बॉक्सिंग चैंपियनशिप में जीते खिलाड़ियों को पुरस्कारों से किया सम्मानित. वहीं मीडिया से रूबरू हुए और खेल योजना को और आगे बढ़ाने की बात कही वही साध्वी प्रज्ञा ठाकुर के विवादित बयान नथुराम गोडसे को देशभक्त वाले बयान पर कुछ भी कहने से किरेन रिजिजू बचते हुए नजर आए।

आज करनाल के जवाहर नवोदय विद्यालय गांव सगा में केंद्रीय खेल मंत्री किरेन रिजिजू पहुंचे जहां पर विद्यालय में राष्ट्रीय स्तर पर बॉक्सिंग चैंपियनशिप का आयोजन किया गया। देश के विभिन्न प्रदेशों से बॉक्सिंग खेल के लिए खिलाड़ियों ने मेडल जीते जिसमें उत्तराखंड,महाराष्ट्र,तेलगाना,मुंबई,चंडीगढ़ व हरियाण प्रदेशों से खिलाड़ी पहुंचे। वहीं केंद्रीय खेल मंत्री किरेन रिजिजू ने हरियाणा में बढ़ रही खेल योजनाओं को सराहा कहां के हरियाणा में निरंतर खिलाड़ी उच्च स्तर पर निकल के सामने आ रहे हैं। वहीं आने वाले समय में खेल की नई योजनाओं के ऊपर काम करने की बात कही।