केंद्रीय कर्मचारियों की रिटायरमेंट की उम्र को लेकर केंद्र का बड़ा फैसला, जानिए

केंद्र सरकार ने सरकारी कर्मचारियों की रिटायरमेंट को लेकर एक बड़ा फैसला किया है। सरकार की तरफ से सरकारी कर्मचारी की रिटायरमेंट उम्र को लेकर कार्मिक राज्य मंत्री जीतेन्द्र सिंह ने कहा कि अब कर्मचारी की रिटायरमेंट उम्र 60 से 58 नहीं की जाएगी।

उन्होंने कहा कि केंद्रीय सिविल सेवा पेंशन नियम 1972 का अधिनियम 56(जे ) सरकार को समय-समय पर कर्मचारियों की समीक्षा का अधिकार देते हैं। इसके तहत अगर कोई कर्मचारी असक्षम या फिर भ्रष्ट पाया जाता है तो उसे समय से पहले भी सेवानिवृत किया जा सकता है।