मौसम ने फिर बदली करवट, प्रदेश में आज फिर बारिश के आसार

हरियाणा में मौसम ने एक बार फिर से करवट बदल ली है। हकृवि -भारत मौसम विभाग के अनुसार आज भी प्रदेश में बारिश रहेगी. हिसार कृषि विभाग की तरफ से जारी बुलेटिन (5.25बजे जारी) में कहा गया है कि प्रदेश में  आज बारिश के आसार है.

सिरसा, हिसार, भिवानी, रोहतक,जींद, सोनीपत, झज्जर जिलों में व आसपास के क्षेत्रों में कहीं कहीं हवाओं व गरज चमक के साथ हल्की से मध्यम बारिश की संभावना है।