कांगड़ा में बस हुई हादसे का शिकार, हादसे में 39 लोग हुए घायल

ख़बरें अभी तक। कांगड़ा जिले में एक निजी बस हादसे का शिकार हुई है। जानकारी के अनुसार हादसे में 39 लोग घायल हो गए है। वहीं, सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंची है और बचाव अभियान शुरू किया गया। जानकारी के अनुसार, कांगड़ा के 32 मील से ज्वाली जा रही निजी बस कुठेहड़-ज्वाली सड़क पर हादसे का शिकार हो गई।

बता दें कि बस हरिया स्टेशन के पास गांव बेघसर में अनियंत्रित होकर खाई में गिर गई। घायलों को इलाज के लिए टांडा मेडिकल कॉलेज में भर्ती किया गया है। फिलहाल, घटना के कारणों का पता नहीं चल पाया है। पुलिस हादसे के कारणों की जांच कर रही है।