एक्शन में सरकार, खेल राज्य मंत्री संदीप सिंह ने किए 2 कोच को सस्पेंड

हरियाणा के खेल राज्यमंत्री संदीप सिंह ने एक्शन दिखाना शुरु कर दिया है। आज गीता जयंती महोत्सव में अनियमितता पाए जाने के चलते खेल विभाग के दो कोचों को सस्पेंड कर दिया गया है। दरअसल खेल राज्यमंत्री संदीप सिंह गीता जयंती महोत्सव में पहुंचे थे और उन्हे अनियमितता मिली जिसके चलते दोनों कोचों को सस्पेंड कर दिया गया। दोनों ही कोच रोहतक के रहने वाले बताए जा रहे हैं।

खेल राज्य मंत्री संदीप सिंह ने कहा कि जल्द ही खेलों को लेकर सीक्रेट फ्लाइंग टीम का होगा गठन जो सीधा खेलों की निगरानी करेगी और जो भी अधिकारी या कर्मचारी काम नहीं करेगा, उसे अपने घर बैठना होगा।