आज का राशिफल, जानिए कैसा रहेगा आपका आज का दिन

मेष: कार्यक्षेत्र में उन्नति का दिन है… व्यवसायियों को धन लाभ होगा। नौकरीपेशे वालों को प्रोत्साहन मिलेगा। वरिष्ठ अधिकारियों की कृपा प्राप्त होगी। दिन सकारात्मक ऊर्जा से भरपूर है। व्यापार में आज तेजी रहेगी। आज आरंभ किया गया काम सफल होगा। भाग्य 75 फीसदी तक साथ देगा।

वृषभ: मिश्रित प्रभाव वाला दिन है आज। आज समय और परिस्थिति के अनुसार कार्य करना लाभदायक रहेगा। धन निवेश करते समय विशेष सावधानी बरतें। आज किसी को उधार न दें, क्योंकि आज दिए हुए धन को वापस आने की उम्मीद कम है। भाग्ये 55 फीसदी साथ देगा।

मिथुन: आज चुनौतियां आपको दावत देती दिखाई दे रही हैं, अतः सोच-समझकर ही विवेकपूर्ण कार्य व्यवहार करें, अनावश्यक वार्तालाप से बचें। व्यर्थ की यात्रा भी हो सकती है। किसी का भला करने के चक्कर में आप खुद परेशानी में आ सकते हैं। भाग्यख 60 फीसदी साथ देगा।

कर्क: पराक्रम में वृद्धि का दिन है। कार्यक्षेत्र में लोगों का सहयोग एवं मदद आपको प्रोत्साहित करेगी, दिन उपलब्धियों से पूर्ण रहेगा। आज आपकी आमदनी में बढ़ोतरी होगी। धन लाभ भी होगा। जोखिमपूर्ण निवेश करें तो लाभ अवश्य मिलेगा। भाग्यग 70 फीसदी साथ देगा।

सिंह: लाइफ पार्टनर के सहयोग के कारण दिन सुखद व्यतीत होगा। कहीं से कोई सूचना प्राप्त होगी जिसे लेकर आपके मन में उत्साह बना रहेगा। कोई नया ऑर्डर अथवा कॉन्ट्रेक्ट मिलने की संभावना है। विदेश में रह रहे स्नेहीजनों का समाचार आपको खुश करेगा। भाग्य 78 फीसदी साथ देगा।

कन्या: स्वास्थ्य से संबंधित विकार उत्पन्न हो सकते हैं। खान-पान का ध्यान रखें, धन प्राप्ति के लिए आज शुभ दिन है। आज आपका लंबे समय से रुका पड़ा काम पूरा हो सकता है। ग्रहों की स्थिति आपके साथ है। भाग्य  आज 67 फीसदी साथ दे सकता है।

तुला: आज अनावश्यक व्यय का योग आपको परेशान करेगा, दूर की यात्रा से बचें, अन्यथा दिक्कतें आ सकती हैं, अजनबियों से मेल-जोल न करें। । आज परिश्रम अधिक और लाभ कम रहेगा। कार्यों में बाधाएं आ सकती हैं। यात्रा न करें, वाहन सावधानी पूर्वक चलाएं। भाग्या आज 57 फीसदी साथ देगा।

वृश्चिक: लंबे अरसे से जिसका आपको इन्तजार था, वह अभिलाषा आज पूर्ण होगी, मन में उत्साह एवं लोगों के सहयोग के कारण सभी कार्य बनेंगे। अगर कोई नया रोजगार शुरू करने की सोच रहे हैं तो अवश्य करें, सफलता अवश्य मिलेगी। अविवाहितों के विवाह की बात आगे बढ़ेगी। विदेश जाने के इच्छुक लोगों के लिए अनुकूल संयोग है। भाग्यय आज 80 फीसदी साथ देगा।

धनु: आज के दिन सकारात्मक सूचनाएं प्राप्त होंगी, जिसके कारण आपको धन लाभ अगले कुछ दिनों में प्राप्त होगा, कर्मक्षेत्र में वृद्धि का योग है। साझेदारी के लिए समय अनुकूल है। कामकाज में आ रहीं बाधाएं दूर होंगी। लक्ष्मीजी की कृपा रहेगी। भाग्य  आज 70 फीसदी साथ देगा।

मकर: भाग्य आज आपका साथ देगा, शेयर आदि में निवेश कारगर सिद्ध होगा, प्रियजनों से मुलाकात के कारण मन प्रसन्नम रहेगा। मित्रों के साथ संबंधों में मधुरता आएगी। कारोबार सामान्य रहेगा, मनोरंजन कार्य पर खर्च हो सकता है। नई योजनाएं लाभ देंगी। भाग्यर आज 78 फीसदी साथ देगा।

कुंभ: आज वाहन सावधानीपूर्वक चलाएं। अजनबियों से दूर रहें, कोई प्रिय चीज खो सकती है, संघर्षपूर्ण दिन की सम्भावनाएं हैं। अतः सोच-समझकर ही कार्य व्यवहार करें। किसी पर भरोसा करने से पहले सोच-विचार जरूर करें। । भाग्य  आज 50 फीसदी साथ देगा।

मीन: प्रिय व्यक्ति से मुलाकात एवं साझेदारी में लाभ का योग है। करियर में विद्यार्थियों को नई दिशा प्रदान करने वाला दिन है। आगे बढ़कर प्रयास करें। विद्यार्थियों को आज लाभ का योग है। लंबे समय से जिन परिणामों की आपको प्रतीक्षा थी, वे आपको अब मिल सकते हैं। शुभ फल प्राप्तय होंगे। भाग्या आज 87 फीसदी साथ देगा।